बी. पी मंडल के जयंती पर समाजवादी पार्टी द्वारा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन जनपद मऊ के अमिला में

बी. पी मंडल के जयंती पर समाजवादी पार्टी द्वारा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन
दिनांक 25/08/2021 को बी.पी. मंडल की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी द्वारा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनीत कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ विशिष्ट अतिथि रामहरि चौहान, रामजतन राजभर, धर्मप्रकाश यादव(सपा के निर्वर्तमान जिलाध्यक्ष), शैलेन्द्र यादव (साधू), डॉ.रामकृष्ण यादव, पूर्व प्रमख घोसी सुजीत सिंह, प्रमुख रामकृष्ण यादव, बृजेश राय, सर्वेश यादव, शशिभूषण मौर्या, रामप्यारे यादव, अंगद यादव, अब्दुल कादिर, अखिलेश यादव, रविंद्र यादव व अन्य सपा कार्यकर्ताओं के नेत्रत्व में अमिला स्थित राम लगन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में किया गया |
इस कार्यक्रम का संचालन सीताराम कुशवाहा ने किया, जिसमे बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सपा पिछड़ा प्रकोष्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह कुशवाहा रहे |
सर्वप्रथम कार्यकर्म की शुरुआत राम मनोहर लोहिया डॉ. आंबेडकर एवं पिछड़ा वर्ग आरक्षण के जनक बी. पी. मंडल के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए किया गया |
मुख्य अतिथि अशोक सिंह कुशवाहा ने वर्तमान बी.जे.पी. सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की किसान आज परेशान है और उसकी मदत करने वाला कोई नहीं |
आज पिछड़ा वर्ग वर्तमान सरकार की गलत नीतियों से अपने को ठगा महसूस कर रहा है और कहा की भाजपा सरकार ने पिछडो का आरक्षण खत्म कर दिया, पिछडो को नौकरी नहीं दी जा रही, पिछडो पर लगातार शोषण और अत्याचार हो रहा है |
इस बार पिछड़ा समाज 2022 में अखिलेश यादव जी के नेतृत्व समाजवादी पार्टी सरकार को विजयी बनाकर मुँहतोड़ जबाब देगी साथ ही साथ यह भी कहा की पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में छेड़छाड़ कर सरकार पिछड़ा वर्ग को ठगने का काम कर रही है और कहा की जनता जाग चुकी है और आगामी विधान सभा के चुनाव में अखिलेश यादव जी को वोट देकर विजई बनाएगी |
कार्यक्रम के आयोजक विनीत कुशवाहा जी ने कहा की भाजपा सरकार ने पिछड़े समाज के नौजवानो को ना तो नौकरी में आरक्षण मिला और ना ही उनको स्कॉलरशिप मिला और भाजपा सरकार से नौकरी माँगा तोह उनको लाठियों से पीटा गया और साथ ही साथ उनपर मुकदमा भी लगाया गया लेकिन वह नौजवान इस बार भाजपा के मंसूबे को कुचलकर समाजवादी सरकार बनाने का काम करेगी | अब देखना यह है की चुनाव 2022 में क्या होता है |
यह खबर आपको कैसा लगा निचे कमेंट करे |